कुछ ख्वाब टूटे हुए
कुछ अपने छूटे हुए
टूटे को सहेजना है
छूटे को टेरना है
कुछ खुशबुए बिखरी हुई
कुछ लटें उलझी हुई
खुशबूं को समेटना है
लटों को सवारना है
कुछ जख्म रिसते हुए
कुछ अश्क छलके हुए
जख्मों को सीना है
अश्कों को पीना है
सब संवर जाएगा
मेरा रूप निखार जाएगा
साथ दे दो मेरा
मुझे अभी और जीना है
मैं क्या सोचती हूँ ..दुनिया को कैसे देखती हूँ ..जब कुछ दिल को खुश करता है या ठेस पहुंचाता है बस लिख डालती हूँ ..मेरा ब्लॉग मेरी डायरी है ..जहाँ मैं अपने दिल की बात खुलकर रख पाती हूँ
Friday, April 2, 2010
अभी और जीना है
Thursday, April 1, 2010
ठहरी ज़िन्दगी
मेरे घर के आँगन में
धुप तिरछी पड़ती थी
ठीक नौ बजे नौबजिया
की कली खिलती थी
सुबह स्कूल जाने
की हडबडाहट में
गर्म दाल चावल से अक्सर
ऊँगली और जीभ जलती थी
निकलना देर से
और पहुँचने की जल्दी में
कच्ची पगडण्डी पे कितनी बार
गिरती संभालती थी
बरस बीत गए लेकिन
ज़िन्दगी आज भी
इमली के पेड़ तले
ठहरी मिलती है
धुप तिरछी पड़ती थी
ठीक नौ बजे नौबजिया
की कली खिलती थी
सुबह स्कूल जाने
की हडबडाहट में
गर्म दाल चावल से अक्सर
ऊँगली और जीभ जलती थी
निकलना देर से
और पहुँचने की जल्दी में
कच्ची पगडण्डी पे कितनी बार
गिरती संभालती थी
बरस बीत गए लेकिन
ज़िन्दगी आज भी
इमली के पेड़ तले
ठहरी मिलती है
Tuesday, March 30, 2010
हनुमान जयंती
हनुमान जी को अगर एक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाए तो बहुत कुछ समझ में आता है ...अपरिमित शक्ति , साहस, बल धैर्य के साथ प्रेरणा पुंज, एक वानर जो अजर अमर है हज़ारों सालों के बाद भी उनके प्रति श्रधा वैसी ही है, सिक्स पैक एब्स बनाने वाला हो या अखाड़े का पहलवान ...सब को प्रेरणा देते है बजरंगबली...
रात के अँधेरे में अपने आप मुह से हनुमान चालीसा निकलने लगती है ,कितने गहरे तक हमारे मन में बसे हुए है पवनसुत की कोई भी भय हो उनका नाम लेते ही दूर हो जाएगा, एक इश्वर होने के बाद भी बहुत करीब लगते है.
जय हनुमान फिल्म के बाद तो छोटे छोटे बच्चों के लिए देसी सुपरमेन बन गए है . हनुमान जी आपसभी के शोक भय दूर करे
आप सभी को हनुमान जयंती की बधाई
Saturday, March 27, 2010
आप बताइए
अभी अभी पोस्ट डाल कर गए ही थे कुछ रोचक मिला सोचा आपको भी दिखा दूं ...मैं ज्यादा नहीं लिखूंगी पर आप बताइए ये चित्र देख कर सबसे पहले आपके मन में क्या आता है
दुआ दूं या बददुआ
आज तुम्हारी बेवफाई से वाकिफ हुए है
क्या समझोगे कितने दर्द से गुज़रे हैं
जब थे मेरे साथ और ख़याल था गैर का
ऐसे लम्हे भी ज़िन्दगी से गुज़रे हैं
तुम थे खामोश हम समझे खफा हो
गुमसुम थे तो समझे कुछ जुदा हो
कोशिश की खुशिया भर दूं दामन में
अनजान थे तुम किसी और के भी खुदा हो
दर्द इतना है की रो भी नहीं पा रहे है
होश गुम है न जाने कहाँ जा रहे है
तुम्हारे सिवा दुनिया भी नहीं देखी
इस भरी दुनिया में तनहा नज़र आ रहे है
दुआ दूं या बद्दुआ तुम ही बताओ
कोई हल हो तुम ही सुझाओं
निभाई है मुझसे बे-वफाई जिस वफ़ा से
तुम्हे ख़त्म कर दूँ या खुद को मिटाऊं
Friday, March 26, 2010
नैनो की आत्महत्या!
ये तो होना ही था भैया आखिर कब तक कोई कार अत्याचार सहन करे, बड़े लाड से लाये थे नैनो को तारीफ़ में भी पुल क्या पूरे पूरे flyover बना दिये..छोटी सी प्यारी सी सजी धजी नैनो लोगों की आँखों का सपना बन गई.. कार मेले में जब मुह दिखाई हुई तो भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए ..
हर कोई यही गीत गा रहा था "मेरे सपनो की नैनो कब आएगी तू "...
इंतज़ार ख़त्म हुआ और किस्मत वालो को मौक़ा मिला अपने घर लाने का..अड़ोसी पडोसी अपनी लाखों की कार को छोड़ कर नैनो पर निगाह लगाने लगे ..करोड़पतिओं के लाडलों को भी नैनो ललचाने लगी...
असली मोड़ तो तब आया जब ये आम होकर भी ख़ास कार सडको पर उतरी बड़ी बड़ी गाड़ियों ने डराना शुरू किया...अल्टो से लेकर औडी सब हिराकत की नज़र से देखने लगी,किसी पार्किंग lot में तनहा खड़ी देसी नैनो का किसी कार ने भी स्वागत नहीं किया विदेसी कारों ने तो नज़र भी नहीं डाली और देसी तो वैसे ही कुढ़ी बैठी थी.
अकेलेपन,तानो से आहत आखिर नैनो ने खुद को समाप्त करने का निर्णय लिया..... और जल गई नैनो
दो मिनट का मौन तो बनता ही है
Thursday, March 25, 2010
सीटी बज गई
"अरे लल्ला कहे किताबन में मूढ़ घुसाए बैठा है तानी सिट्टी बजाये की परकत्तिस तो कर लेव"
अरे राम रे पूरे गाम का बवाल मचा, जवान और बुड्ढे सभी सिट्टी बजाये में लगे है , जब से पहिलवान जी कहिन है संसद में सिट्टी बजिहें तभी से सब होंठ गोल किये घूम रहे है, जो पाहिले से संसद में है और सिट्टी नहीं बजा पा रहे है वो अपने नौनिहालों के मूह से सिट्टी छीन कर भाग रहे है, ट्रेफिक वाले जवान,मैच रेफरी तो पहले ही खुश है हमको तो सिट्टी बजाना खूब आता है,
अखाड़ों में कसरत की बजाये सिट्टी बज रही है, ये नारी मुक्ति वाले बेचारे सोफ्ट नेताजी की बातों का गल अर्थ निकाल लिए है और हर चैनल पर ऐसी तैसी करने में लगे है किसी ने भावार्थ तो समझा ही नहीं, अब हम ठहरे नेताजी के पडोसी जिले के तो इत्ता तो फ़र्ज़ हमारा भी बनता है
अब तैतीस प्रतिशत आरक्षण के बाद... चारो ओर महिलाओं को देख कर मन में जलन की चिंगारी तो पैदा हुइहे ही , चिंगारी से आग ,आग से भाप ,और भैया बहिनों अब ये मन की भाप निकालिए कैसे "सिट्टी " से. और सब शांत ..आप लोग भी सिट्टी बजाइए और देखिये कैसे आपका गुस्सा शांत होता है
बेकार ही आप लोग राशन पानी लेकर चढ़ गए...

Subscribe to:
Posts (Atom)