Pages

Showing posts with label हाइकु. Show all posts
Showing posts with label हाइकु. Show all posts

Monday, April 9, 2012

मेरा गाँव (हाइकु)

तेज  गति  से
बढ़ा है मेरा गाँव
पिछड़े लोग .....

तरक्की हुई
चमका मेरा  गाँव
सिमटे  लोग .....

रंगी दीवारे
जगमग चौराहे
भौचक लोग .....

गोली धमाके
ढोल ताशे बजे औ'
सिहरे लोग .....

नकली ख़ुशी
झूठे उत्सव मने
सिसके लोग .....

चौपालों पर
जो साथ रहे ,अब
बिखरे लोग ......