Pages

Saturday, March 20, 2010

जितनी बार टूटी मैं

"मैं तो खुश थी अपनी गुडिया के साथ

कहाँ माँगा था सारा आकाश

गुड्डे के साथ डोली चढ़ बैठी

नन्ही सी गुडिया गोद में आ बैठी



मैं तो फिर भी खुश थी

अपने नन्हे सोते जागते खिलौनों के साथ

मैंने तो नहीं माँगा था

कभी कोई पारिजात



तुमने हाँथ  बढ़ाये तो

मुझे पाँव निकलने पड़े

अपने नन्हे मुन्हे पूरा दिन

दूसरों के पालने में डालने पड़े



बाहर  संभाला घर भी देखा

चकरी की तरह घूमी भी

किसी को कोई कमी रहे ना

अपनी सेहत पीछे छूटी भी


पर तुम्हारा छिद्रान्वेषण

छलनी करता है मन को

इतने कांच कभी  न चटके

जितनी बार टूटी मैं

मुर्दे परेशान हैं !


मरघट जी गए है


रौनक है कब्रिस्तान में

गलियाँ सूनी है

जलसा है शमसान में



रात में रौनक है

या रौनक की रात है

चहल पहल है सन्नाटे में

कोई तो बात है



चिता में जलकर

अब चिंता में घिरे है

सारे,रूह जिन्न प्रेत

एक साथ मिले हैं



इतनी बढ़ गई तादाद

कम पड़ती है जगह

आने वाले कहाँ जायेंगे

मुर्दे परेशान हैं !






Wednesday, March 17, 2010

बादल और अश्क

बादल समेट लिए हमने की मुश्किल में काम आयें


सूख गई है आँखें इतने गम के मौसम छाये

रोने को बस बादलों का ही सहारा है

जब बरसे तो समझो ये अश्क हमारा है


आप खुशनसीब है की आपकी आँखों में अभी नमी है

हमको तो इस नमी की भी कमी है

हसे या रोये हर वक्त बस तन्हाई थी

आईना भी हैरान है आखिरी बार कब तू मुस्काई थी



 
 
 
 
 
 

Tuesday, March 16, 2010

नव स्पंदन स्वीकार करो

इस नव वर्ष के अभिनन्दन को
मैं बोलो क्या श्रिंगार करूँ
पुष्प सजाऊं धुप जलाऊं
चन्दन अंगीकार करूँ


नूतन वर्ष है नूतन योवन
नूतन भाव सजे हैं स्वप्न
स्वप्नों में तुम आन बसे प्रिय
नव स्पंदन स्वीकार करो

नव क्षण का उत्साह अमित है
सब कुछ शुभ शुभ लगता है
इस पावन अवसर पर तुमको
नेह अपना उपहार करूँ

नव वर्ष  मंगलमय हो

Sunday, March 14, 2010

लायक बच्चे- पर हो कैसे ?

लायक बच्चे पर हो कैसे

चचा कल्वे जरा बतलाईयेगा

बच्चे जनना हमे पता है

लायक कैसे बने समझाइएगा



जब से सुना है दुविधा में है

अज्ञानी है ज्ञान नहीं है

आपके शब्दकोष में भी

शिक्षा को भी स्थान नहीं है



एसा कोई मंत्र बता दे

हर बच्चा हम योग्य जने

सब बने डॉक्टर इंजिनियर

न कोई निठल्ला बेकार रहे



ये आविष्कार गर आप करे चचा

तो कमाल हो जाएगा

नोबेल,आस्कर योग्य सुतों को

आपको भारत रत्न मिल जाएगा

Friday, March 12, 2010

आप नहीं समझेंगे


आप नहीं समझेंगे ,


आपको कभी किसी ने घर से निकलने से पहले रोका नहीं ,

आपके कुरते के गले की गहराई पर किसी ने टोका नहीं

जब आप सड़क पर निकले किसी ने सीटी बजाई नहीं

बिना बात आपके चरित्र पर कभी ऊँगली उठाई नहीं

आप नहीं समझेंगे ......


आपको किसी ने बोझ की तरह देखा नहीं

कभी सरे राह तेज़ाब आप पर फेंका नहीं

किसी ने आपको जड़ से उखाड़ा नहीं

बदला न आगन चौखट चौबारा कभी

आप नहीं समझेंगे ........


देह ने क्या कभी इतने परिवर्तन सहे

एक नव जीवन कोख में नौ माह तक लिए

खोया अपना रस-रूप-यौवन सभी

अपने मन से और तन से कभी विवश हुए

आप नहीं समझेंगे ........


इतना है काफी आप साथ चलते है

आपके साथ हम अपने पल बाँट सकते है

पर नारी जीवन को नारी ही जाने

ये नारी विमर्श है सब मीमांसा के बहाने



अंत में आप नहीं समझेंगे

Thursday, March 11, 2010

इतना सा फलसफा.................

इतना सा फलसफा है इतनी सी ज़िन्दगी है'



,करना है काम बहुत पर वक़्त कि कमी है ,


हमने बहुत सोचा क्या क्या न कर गए हम ,


अपनी तरक्की के खातिर हद से गुज़र गए हम


,उचाईयों पर जाकर पीछे जो हमने देखा ,


रह गए थे तनहा परछाई भी नहीं थी ......


एक वो भी दौर था जब भीड़ से घिरे थे,


न जाने कितने लम्हे बाहों में आ गिरे थे,


हमको कहाँ थी फुर्सत उनको गले लगाते


आज सूनी हैं बाहें और आँख में नमी है


इतना सा फलसफा है .......................