मैं क्या सोचती हूँ ..दुनिया को कैसे देखती हूँ ..जब कुछ दिल को खुश करता है या ठेस पहुंचाता है बस लिख डालती हूँ ..मेरा ब्लॉग मेरी डायरी है ..जहाँ मैं अपने दिल की बात खुलकर रख पाती हूँ
Sunday, April 4, 2010
अजीब लड़की (२)
मेरे कमरे में उसकी उपस्थिति मानो किसी कुर्सी मेज की तरह थी मैं उसे पूरी तरह उपेक्षा दे रही थी ..मैं अपनी पढ़ाई में कोई भी व्यवधान नहीं चाहती थी,हालाँकि खाने के समय वो चुप्पी तोड़ने की बहुत कोशिश करती, ऐसा नहीं था मैं उससे जानबूझ कर रुखाई से पेश आ रही थी...पर मैं सहज नहीं थी ..
एक दिन आधी रात किसी की सिसकियों ने मुझे जगा दिया,लगा हॉस्टल में सुनाई जाने वाली कहानी की नायिका जिसने पता नहीं कितने साल पहले आत्महत्या कर ली थी
कही सूनसान होस्टल में वापस तो नहीं आ गई ,मैं हनुमान चालीसा शुरू करती उससे पहले साथ वाले पलंग पर कुछ हलचल महसूस की ..हाँ वो मधु ही थी,असमंजस में पड़ गई क्या करू दम साधे पड़ी रहूँ या पूछूं १० मिनट बाद दिल दिमाग पर हावी हुआ, हिम्मत कर के लाइट जलाई...मधु ने एक दवा की शीशी की ओर इशारा किया वो तकलीफ में थी अगले दो घंटे तक मेरे होश फाख्ता रहे उसने बताया उसे हार्ट की तकलीफ है उसके सुकून के सोने के बाद ही मैं सो पाई .
अपने में गहरा अपराधबोध महसूस किया,किसी को जाने बिना किसी के बारे में राय क्यों बना ली..उस रात के बाद मैं उसके साथ सहज हो गई मेरे खाली समय में वो अपने किस्से सुनाती मैं भी मुस्कुरा कर हामी भरती.
१ हफ्ते के लिए घर जाना था पड़ोस के रूम की नेहा को मधु को सौंप कर मैं चली गई ..घर पहुँच कहाँ कुछ याद रहता है बस माँ के हाँथ का खाना और आराम जब होस्टल लौटी तो पूरी रौनक वापस थी,सारी लडकिया आ चुकी थी और होस्टल गुलज़ार था,निधि दौड़ कर गले मिली और उससे ज्यादा प्यार से मधु ..निधि के चेहरे पर अजीब सी आश्चर्य मिश्रित मुस्कान फ़ैल गई जिसे मैं इग्नोर नहीं कर पाई, खाना खाने के बाद मैं निधि से गप्पे लगा ही रही थी हॉस्टल में शोर फ़ैल गया मधु की तबियत फिर खराब हो गई थी ,डॉक्टर को बुलाया गया था उस अजीब लड़की के परिवार के किसी सदस्य का नंबर नहीं था रिकॉर्ड में जो नंबर था वो गलत था,वो रोये जा रही थी डॉक्टर इंजेक्शन लगाकर चला गया ,मेरा मन करुना से भर गया इश्वर क्यों करता है किसी के साथ ऐसा, मैंने अपने मन की बात और लड़कियों से बांटने की कोशिश की तो सबने मुझे इन सब मामलों ना पड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा ,कितनी स्वार्थी है दुनिया ........
ये घटनाएं मुझे उसके और करीब ले आई,मैं उसका ख़ास ख्याल रखने लगी शायद सब ऐसा ही चलता रहता पर उस दिन की घटना ने मुझे और मेरे विश्वास को हिला कर रख दिया ................................................................
क्रमश:
Saturday, April 3, 2010
अजीब लड़की (भाग १)
वो मुझे हमेशा बहुत अजीब सी लगती..पता नहीं क्यों कुछ मरदाना सा चेहरा लंबा कद चौड़े कंधे , नारीसुलभ कोमलता का पूरी तरह अभाव ,बोली अभी अजीब सी मानो आवाज़ को खींच रही हो, होस्टल में सबके साथ घुलती मिलती पर मुझे वो अपनापन सहज नहीं लगता, यहाँ तक उसका छूना मुझे किसी पुरुष के स्पर्श की याद दिलाता और मैं और विचलित हो उठती .
मैं अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहती, वो होस्टल की लड़कियों को अपनी कहानी सुनाती ..उसकी कहानी किसी फिल्म की कहानी की तरह लगती बचपन में पिता गुज़र गए माँ ने दूसरी शादी की नये पिता ने प्यार नहीं दिया, अब इस हॉस्टल में उसके कुछ अपने से लगने वाले लोग मिले है,
कालेज बंद होने पर २ माह के लिए होस्टल लगभग खाली हो गया..
एक हफ्ता घर पर बिताने के बाद जब मैं होस्टल वापस आई तो मेरे साइड वाले पलंग पर मधु को पाया , मधु अजीब लड़की का नाम मधु था, मेरी रूममेट निधि अपना बिस्तर उसको सौंप गई थी ,
अकेले सुनसान होस्टल में रहने की हिम्मत ना तो उसमे थी और ना मुझमें ..तो मजबूरी में मुस्कुरा कर समझोता कर लिया..वैसे भी सारा दिन प्रतियोगिताओं की तैयारी में बीतना था ..अपने आप को मन ही मन तैयार कर लिया उसके साथ रहने के लिए ....
क्रमश:
मैं अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहती, वो होस्टल की लड़कियों को अपनी कहानी सुनाती ..उसकी कहानी किसी फिल्म की कहानी की तरह लगती बचपन में पिता गुज़र गए माँ ने दूसरी शादी की नये पिता ने प्यार नहीं दिया, अब इस हॉस्टल में उसके कुछ अपने से लगने वाले लोग मिले है,
कालेज बंद होने पर २ माह के लिए होस्टल लगभग खाली हो गया..
एक हफ्ता घर पर बिताने के बाद जब मैं होस्टल वापस आई तो मेरे साइड वाले पलंग पर मधु को पाया , मधु अजीब लड़की का नाम मधु था, मेरी रूममेट निधि अपना बिस्तर उसको सौंप गई थी ,
अकेले सुनसान होस्टल में रहने की हिम्मत ना तो उसमे थी और ना मुझमें ..तो मजबूरी में मुस्कुरा कर समझोता कर लिया..वैसे भी सारा दिन प्रतियोगिताओं की तैयारी में बीतना था ..अपने आप को मन ही मन तैयार कर लिया उसके साथ रहने के लिए ....
क्रमश:
Friday, April 2, 2010
अभी और जीना है
कुछ ख्वाब टूटे हुए
कुछ अपने छूटे हुए
टूटे को सहेजना है
छूटे को टेरना है
कुछ खुशबुए बिखरी हुई
कुछ लटें उलझी हुई
खुशबूं को समेटना है
लटों को सवारना है
कुछ जख्म रिसते हुए
कुछ अश्क छलके हुए
जख्मों को सीना है
अश्कों को पीना है
सब संवर जाएगा
मेरा रूप निखार जाएगा
साथ दे दो मेरा
मुझे अभी और जीना है
कुछ अपने छूटे हुए
टूटे को सहेजना है
छूटे को टेरना है
कुछ खुशबुए बिखरी हुई
कुछ लटें उलझी हुई
खुशबूं को समेटना है
लटों को सवारना है
कुछ जख्म रिसते हुए
कुछ अश्क छलके हुए
जख्मों को सीना है
अश्कों को पीना है
सब संवर जाएगा
मेरा रूप निखार जाएगा
साथ दे दो मेरा
मुझे अभी और जीना है
Thursday, April 1, 2010
ठहरी ज़िन्दगी
मेरे घर के आँगन में
धुप तिरछी पड़ती थी
ठीक नौ बजे नौबजिया
की कली खिलती थी
सुबह स्कूल जाने
की हडबडाहट में
गर्म दाल चावल से अक्सर
ऊँगली और जीभ जलती थी
निकलना देर से
और पहुँचने की जल्दी में
कच्ची पगडण्डी पे कितनी बार
गिरती संभालती थी
बरस बीत गए लेकिन
ज़िन्दगी आज भी
इमली के पेड़ तले
ठहरी मिलती है
धुप तिरछी पड़ती थी
ठीक नौ बजे नौबजिया
की कली खिलती थी
सुबह स्कूल जाने
की हडबडाहट में
गर्म दाल चावल से अक्सर
ऊँगली और जीभ जलती थी
निकलना देर से
और पहुँचने की जल्दी में
कच्ची पगडण्डी पे कितनी बार
गिरती संभालती थी
बरस बीत गए लेकिन
ज़िन्दगी आज भी
इमली के पेड़ तले
ठहरी मिलती है
Tuesday, March 30, 2010
हनुमान जयंती
हनुमान जी को अगर एक व्यक्तित्व के रूप में देखा जाए तो बहुत कुछ समझ में आता है ...अपरिमित शक्ति , साहस, बल धैर्य के साथ प्रेरणा पुंज, एक वानर जो अजर अमर है हज़ारों सालों के बाद भी उनके प्रति श्रधा वैसी ही है, सिक्स पैक एब्स बनाने वाला हो या अखाड़े का पहलवान ...सब को प्रेरणा देते है बजरंगबली...
रात के अँधेरे में अपने आप मुह से हनुमान चालीसा निकलने लगती है ,कितने गहरे तक हमारे मन में बसे हुए है पवनसुत की कोई भी भय हो उनका नाम लेते ही दूर हो जाएगा, एक इश्वर होने के बाद भी बहुत करीब लगते है.
जय हनुमान फिल्म के बाद तो छोटे छोटे बच्चों के लिए देसी सुपरमेन बन गए है . हनुमान जी आपसभी के शोक भय दूर करे
आप सभी को हनुमान जयंती की बधाई
Saturday, March 27, 2010
आप बताइए
अभी अभी पोस्ट डाल कर गए ही थे कुछ रोचक मिला सोचा आपको भी दिखा दूं ...मैं ज्यादा नहीं लिखूंगी पर आप बताइए ये चित्र देख कर सबसे पहले आपके मन में क्या आता है
दुआ दूं या बददुआ
आज तुम्हारी बेवफाई से वाकिफ हुए है
क्या समझोगे कितने दर्द से गुज़रे हैं
जब थे मेरे साथ और ख़याल था गैर का
ऐसे लम्हे भी ज़िन्दगी से गुज़रे हैं
तुम थे खामोश हम समझे खफा हो
गुमसुम थे तो समझे कुछ जुदा हो
कोशिश की खुशिया भर दूं दामन में
अनजान थे तुम किसी और के भी खुदा हो
दर्द इतना है की रो भी नहीं पा रहे है
होश गुम है न जाने कहाँ जा रहे है
तुम्हारे सिवा दुनिया भी नहीं देखी
इस भरी दुनिया में तनहा नज़र आ रहे है
दुआ दूं या बद्दुआ तुम ही बताओ
कोई हल हो तुम ही सुझाओं
निभाई है मुझसे बे-वफाई जिस वफ़ा से
तुम्हे ख़त्म कर दूँ या खुद को मिटाऊं
Subscribe to:
Posts (Atom)




